Jharkhand weather update, let’s know the latest trends 

शिखा श्रेया/रांची.झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त कर्कश धूप देखी गई. दोपहर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.3 डिग्री गोड्डा व सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रांची में दर्ज किया गया. वहीं, आज के मौसम की बात करे तो आज पूरे राज्य में हल्की बारिश की संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक का अभिषेक आनंद ने लोकल18 से कहा कि एक सिनॉप्टिक फीचर की बात की जाए तो एक पूर्वी पश्चिम ट्रफ सेंट्रल राजस्थान से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक्सडेंट कर रहा है. यह झारखंड के पास से होकर गुजर रहा है. जिसका असर झारखंड में भी देखा जाएगा. वहीं, एक साइक्लोनिक सरकुलेशन भी बंगाल की खाडी में बना हुआ है.

कैसा रहेगा आज का मौसम
आज पूरे राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद है. कुछ जिले जैसे गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अच्छी खासी बारिश हो सकती है. वहीं, बाकी जिलों में सामान्य व हल्की वर्षा देखी जाएगी. इस दौरान वज्रपात को लेकर लोगों को सावधान रहना होगा. हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

जानें अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 37 व न्यूनतम 26 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 36 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 35 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 36 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है.

Tags: Hindi news, Jharkhand news, Jharkhand weather News, Latest hindi news, Local18, Ranchi news, Weather Update

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें