Lok Sabha Speaker Chunav LIVE: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा है. भाजपा सांसद ओम बिरला या के. सुरेश… दोनों में से कौन लोकसभा स्पीकर होंगे, आज यह फाइनल हो जाएगा. इसके लिए आज 11 बजे से वोटिंग है. लोकसभा स्पीकर पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच मंगलवार को आम-सहमति नहीं बन सकी. यही वजह है कि अब एनडीए कैंडिडेट ओम बिरला और इंडिया अलांयस कैंडिडेट कोडिकुन्नील सुरेश के बीच मुकाबला है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. हालांकि, नंबर गेम में ओम बिरला का पलड़ा भारी लग रहा है. वहीं, अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि पहले हाईकोर्ट का फैसला आने दीजिए, उसके बाद सुनवाई होगी. मंगलवार को ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला आ गया और अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लग गई. वहीं, नीट को लेकर देशभर में बवाल जारी है. जगह-जगह अब भी प्रदर्शन हो रहे हैं. नीट पेपर लीक के माफियाों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन भी जारी है. तो चलिए जानते हैं आज की सभी बड़ी खबरें.










