ma girl student take major step after share whatsapp status – News18 हिंदी

मिथिलेश/इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एमए में पढ़ रही छात्रा ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया और फिर खतरनाक कदम उठाया. प्रमिला जामले नाम की लड़की ने खुदकुशी से पहले व्हाट्सएप पर तीन अलग-अलग स्टेटस लगाए थे, जिसे उसके माता-पिता ने गंभीरता से नहीं लिया.

प्रमिला ने पहले स्टेटस में लिखा कि मूड ऑफ, दूसरे में लिखा कि मम्मी-पापा माफ कर देना और तीसरा स्टेटस लगाया कि मेरी मय्यत पर आना तो वक्त पर आना, दफनाने वाले मेरी तरह इंतजार नही करेंगे मेरी जान. इंदौर के पालदा इलाके में किराए के मकान में प्रमिला रहती थी. वहीं खुदकुशी की सूचना मिलने के बाद आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

वहीं सतना में अपने ही वैवाहिक कार्यक्रम के लिए छुट्टी में आए जवान का शव उसके दोस्त के साथ  सेमरिया थाना क्षेत्र के वीणा नहर में मिला है. जवान का विवाह इसी माह 21 अप्रैल को हुआ, जिसके बाद वह बीती रात अपने एक साथी को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन गया हुआ था. जिसका शव आज नहर में देखा गया है. घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के वीणा नहर की है. बताया जा रहा है कि बृजकिशोर साकेत अपने ही विवाह के लिए छुट्टी लेकर गांव आया था 21 अप्रैल को उसका विवाह हुआ वह अपने साथी विपिन पांडे के साथ जितेंद्र गुप्ता नामक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए घर से निकला था.

'मेरी मैय्यत में वक्त पर आना, दफनाने वाले इंतजार नहीं करेंगे जान...' लड़की ने लगाया Whatsapp स्टेटस और फिर...

बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों दोस्त रेलवे स्टेशन के लिए निकले. लेकिन घर वापस नहीं आए. जब परिजनों को आशंका हुई तो वह उनकी तलाश करने लगे. इस दौरान पता चला कि ब्रजकिशोर साकेत सहित विपिन पांडे की मौत हो चुकी है और उन दोनों का शव सुखी नहर में देखा गया है.

Tags: Indore news, MP Police

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें