Mandi Lok Sabha Chunav: ‘शहजादे ने पत्नी के साथ अच्छा सलूक नहीं…’विक्रमादित्य सिंह पर कंगना का अब तक का सबसे बड़ा जुबानी हमला

मंडी. हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ रही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर अब तक का सबसे बड़ा जुबानी हमला बोला है. भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी जिले के करसोग में एक जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पर निजी हमला किया.

उन्होंने मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सम्मान की बात करने वाला शहजादा अपनी पत्नी के साथ भी सही सलूक नहीं कर पाया. उनकी पत्नी ने यह बयान दिया था कि उन्हें ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था. ऐसे व्यक्ति से महिला सम्मान की क्या उम्मीद रखी जा सकती है.

कंगना ने कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आज प्रतिभा सिंह अपनी सभाओं में यह कह रही हैं कि मुंबई से कोई चीज आई है जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है. कंगना ने कहा कि वह कोई चीज नहीं हैं, बल्कि देवभूमि की बेटी हैं. कंगना ने कहा कि उनकी सभाओं में जो लोग आ रहे हैं हो सकता है कि उसमें से 95 प्रतिशत ने कभी उनकी फिल्में भी न देखी हों, लेकिन आज अगर यह लोग सभाओं में आ रहे हैं तो अपनी बेटी का साथ देने के लिए आ रहे हैं. कंगना ने कहा कि भाजपा की जीत सुरनिश्चित है और इसी बात को देखकर कांग्रेस घबरा गई है और अनाप शनाप बयानबाजी कर रही है.H

Himachal New DGP: पिता जाने-माने फिजिशियन, MBBS की डिग्री…कौन हैं हिमाचल के नए DGP डॉक्टर अतुल वर्मा?

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने घेरा था

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह लगातार कंगना पर निशाना साध रही हैं. प्रतिभा सिंह ने बुधवार को रामपुर में कहा था कि कंगना को लोग देखने आ रहे हैं और देखना चाहते हैं कि हसीन परी कैसी है. विक्रमादित्य सिंह भी लगातार कंगना को अपनी बड़ी बहन बता रहे हैं और कहते हैं कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं. कंगना ने इसी ब्यान पर कहा कि अगर वीरभद्र सिंह होते तो वह विक्रमादित्य सिंह को डांटते, क्योंकि उन्होंने मुझे अपवित्र कहा है.

Tags: Himachal pradesh, Himachal pradesh lok sabha election 2024, Himachal Pradesh News Today, Kangana Ranaut, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Mandi lok sabha election, Vikramaditya Singhe Congress Candidate From Shimla Rural, Virbhadra singh

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें