सुमित राजपूत/नोएडा: नोएडा सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया सोसाइटी में सुरक्षा, लिफ्ट, फायर फाइटिंग और ओसी गायब है, जिसके कारण यहां के हजारों बायर्स डर के साए में जी रहे हैं. बायर्स का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर बिल्डर और प्राधिकरण दोनों के दफ्तरों में चक्कर लगाकर वह थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. आपको बता दें कि सोसाइटी में करीब 1500 फ्लैट है जिसमे से करीब साढ़े 1370 फैमली रह रही है. सभी सोसाइटी वासियों का बुरा हाल है.
सोसाइटी निवासी समस्याओं से परेशान
नोएडा ग्रेनो में स्थित हाई राइज सोसाइटी में ज्यादातर निवासियों को किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन नोएडा सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया सोसाइटी में सुविधाएं कोसो दूर है. जहां लोग दिन रात डर के साए में रहने को मजबूर है. यहां के निवासियों का कहना है कि साइबर लीकेज, फायर फाइटिंग, लिफ्ट, सुरक्षा सहित सोसाइटी में मेंटेनेंस और रजिस्ट्री का कुछ अता पता नहीं है. जब भी वह इसकी शिकायत करते हैं, तो बिल्डर और प्राधिकरण उनकी सुनने को तैयार नही हैं.
10 साल बाद भी नही मिला मालिकाना हक
इस बारे में लोकल 18 की टीम ने यहां के बायर्स से बात की, तो उन्होंने बताया कि बीते 10 से पहले उन लोगों ने फ्लैट की बुकिंग कराई थीं. आजतक वह अपने घर की तलाश में नहीं है. फ्लैट का पूरा बकाया जमा करने के बाद भी इनका इनको घर पर मालिकाना हक नही मिला है. क्योंकि रजिस्ट्री नही हुई इसके साथ ही इनके सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओ को लेकर अलग मुद्दा है. इन निवासियों का कहना है कि फायर फाइटिंग, सिक्योरिटी, साफ सफाई, लीकेज, सीपेज और लिफ्ट फंसने जैसी समस्या से वह लोग जूझ रहे हैं.
बिल्डर ने नहीं उठाया फोन
इस सोसायटी के बिल्डर अमित राय वहां सोसायटी में न होने के कारण, जब उन्हें कॉल किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया . इसके बाद अन्य और लोगों से बात करने के बाद पता चला कि ये समस्या पूरे सोसायटी के लोग को है. बिल्डर कभी किसी सोसायटी वासी का फोन नहीं उठाते हैं.
Tags: Local18, Noida news
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 18:01 IST










