सतना. गर्मियों के दिनों में मोबाइल ब्लास्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है. वहीं अमरपाटन में एक बार फिर से मोबाइल ब्लास्ट हुआ है. ताजा मामला मैहर इलाके से सामने आया है. ग्राम मुकुंदपुर में दुकानदार के जेब में रखे मोबाइल में अचानक से ब्लास्ट हो गया. आनन-फानन में पीड़ित ने जेब से धुआ निकलता मोबाइल बाहर फेंका. इस दौरान उसके हाथ की उंगलियां भी क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद उसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर लाया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है.
बता दें कि मुकुंदपुर निवासी सत्यनारायण गुप्ता जब सुबह-सुबह अपनी दुकान को खोल रहा था. तभी दुकान के अंदर रखी मोटरसाइकिल को बाहर निकलते वक्त जेब में रखा मोबाइल अचानक से ब्लास्ट हो गया. देखते ही देखते मोबाइल में धुआं निकलने लगे. तभी उसने मोबाइल को बाहर निकाल के फौरन फेंक दिया.
हादसे में युवक की हाथ की उंगली क्षतिग्रस्त हो गई और पैर भी जल गया. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य के मुकुंदपुर ले जाया गया जहां पर डॉक्टर टीम के द्वारा उपचार दिया जा रहा है. इस पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 18:14 IST










