बुरहानपुर.भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी के देशभर में कई प्रसिद्ध मंदिर व स्थल हैं. वहीं छोटे से छोटे गांव और कस्बों में भी हनुमानजी के चमत्कारी मंदिर हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भी एक ऐसा ही चमत्कारिक हनुमान मंदिर है. मान्यता है कि इस मंदिर में पांच मंगलवार और पांच शनिवार हनुमान जी के मंदिर में जाकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों की सभी परेशानियां दूर होती हैं.
मंदिर समिति के ललित आदिवाल ने लोकल 18 को बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है. करीब मंदिर का 10 वर्ष पहले जीर्णोधार किया गया. मान्यता है कि जो भी भक्त संकट में होते हैं. वह पांच मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में पहुंचकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है.
शादी की मांगी मन्नत तो हुई पूरी
मंदिर समिति के ललित आदिवाल ने लोकल 18 को बताया कि शादी-विवाह, व्यापार और बच्चों के लिए तबीयत खराब होने पर मन्नतें मांगी जाती हैं. मन्नत पूरी होने पर चांदी के आभूषण चढ़ाए जाते हैं. उनका कहना है कि एक व्यक्ति ने शादी की मन्नत मांगी थी. शादी की मन्नत पूरी होने पर उन्होंने चांदी का मुकुट चढ़ाया था, तब से क्षेत्र के लोग यहां पर मन्नत मांगने पहुंचने लगे और चांदी के आभूषण चढ़ाते हैं. यह परंपरा करीब 40 वर्षों से चली आ रही है. मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन होता है. जहां पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार के दिन मंदिर पर आरती का आयोजन होता है.
ये आभूषण चढ़ाते हैं भक्त
मन्नत पूरी होने पर भक्त इस मंदिर में विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण चढ़ाते हैं. इनमें चांदी का छत्र, चांदी का मुकुटख् चांदी के कड़े, चांदी के पैर के कड़े और चांदी का तिलक और चांदी का गदा मंदिर में भक्त चढ़ाते हैं. हर साल सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में चांदी के आभूषण भगवान हनुमान को अर्पित करते हैं.
.
Tags: Dharma Aastha, Latest hindi news, Local18, Mp news, Religion 18
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 18:09 IST










