MP-Chhattisgarh News LIVE: ब्लैकमेलिंग से तंग प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, मोहन कैबिनेट की बैठक आज

MP-Chhattisgarh News LIVE Updates: मध्य प्रदेश के रायसेन से बड़ी खबर है. यहां पुलिस ने सलमा हत्याकांड का राज खोल दिया है. पुलिस ने बताया कि प्रेमी कमलेश धाकड़ ने ही 35 साल की सलमा का कत्ल किया. सलमा प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी और ब्लैकमेल कर रही थी. इससे परेशान होकर उसने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. कमलेश सलमा को मोटरसाइकिल से लाया था. उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि सलमा घर से अंडे लाने की बात कहकर निकली थी. उसकी लाश 22 जून को ग्राम बीकलपुर के करीब पुलिया के पास मिली थी. ये घटनाक्रम सिलवानी थाना क्षेत्र का है.

एमपी सरकार की कैबिनेट बैठक आज सुबह 10:30 बजे मंत्रालय में होगी. कैबिनेट बैठक में बजट को लेकर चर्चा होने के आसार हैं. इसमें मंत्री बजट के लिए सुझाव देंगे. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिलेगी. सत्र के दौरान सदन में सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले 2-3 बिलों पर भी बैठक में चर्चा होगी. राज्य में रेलवे से जुड़े मामलों में पीडब्ल्यूडी को नोडल एजेंसी बनाए जाने का प्रस्ताव भी है. मेडिकल एजुकेशन से सम्बंधित प्रस्तावों पर विचार हो सकता है.

टक्कर में भेड़ों की मौत
एमपी के हरदा जिले में नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां अज्ञात चार पहिया गाड़ी की टक्कर से 10 से ज्यादा भेड़ों की मौत हो गई. ये भेड़ें राजस्थान के गडरियों की थीं. सिटी कोतवाली पुलिस थाने में इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं पहुची है. यह घटना छोटी हरदा गांव के पास घटी.

अधिक पढ़ें …

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें