पटनाः नीट पेपर लीक कांड में अब तक 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब पुलिस और ईओयू की टीम को सरगना संजीव मुखिया, अतुल वत्स और अंशुल सिंह की तलाश है. इसके साथ ही संजीव मुखिया के भांजे रॉकी उर्फ राकेश रंजन को भी पुलिस तलाश कर रही है. इसी बीच आरोपियों की लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ा है. अब विजेंद्र प्रसाद गुप्ता का नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि विजेंद्र ने लाइजनर की भूमिका निभाई थी. हालांकि, जांच एजेंसी को अब सीधे तौर पर उसके पेपर लीक कांड से जुड़े होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं.
नीट पेपर लीक कांड में एक और खुलासा हुआ है. इसमें लाइजनर या दलाल की भूमिका निभाने वाले विजेंद्र प्रसाद गुप्ता का नाम सामने आया था. वह मूलतः समस्तीपुर का रहने वाला है. बिहार के दानापुर में किराए के मकान में रहता है. पुलिस सूत्र से मिली बड़ी खबर के मुताबिक विजेंद्र गुप्ता ने नीट पेपर लीक में लाइजनर की भूमिका निभाई थी. हालांकि, नीट पेपर लीक प्रकरण में अब तक सीधे तौर पर उसके जुड़े होने के साक्ष्य जांच एजेंसी को नहीं मिले हैं.
यह भी पढ़ेंः इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर CM योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला, कहा- संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया
सूत्रों के मुताबिक विजेंद्र गुप्ता ने दानापुर के दो तीन लोगों को नीट में सेटिंग कराने के लिए सेंटर, चिंटू और इसके ऊपर के लोगों के बारे में जानकारी दी थी. चिंटू से संपर्क करने का माध्यम और फोन नंबर भी मुहैया कराया था. इसके साथ ही बीपीएससी पेपर लीक कांड में प्रमुख साजिशकर्ता के तौर पर भी विजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया था. इसके बाद से ही विजेंद्र पेपर लीक सेटिंग में कुख्यात हो गया.
गौरतलब है कि पेपर लीक कांड में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 13 लोगों को बिहार के पटना से, झारखंड के देवघर से 5 और गुजरात के गोधरा से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. तो वहीं, महाराष्ट्र के लातूर से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत पर मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी है.
Tags: Neet exam, Paper Leak, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 25, 2024, 10:57 IST










