Parliament LIVE: संसद में आज क्या-क्या होगा, अरविंद केजरीवाल को मिलेगी जमानत? नीट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद अब संसद सत्र शुरू हो गया है. 24 जून से 18वीं लोकसभा के सत्र की शुरुआत हो गई है. आज यानी मंगलवार को संसद सत्र का दूसरा दिन है. आज पीएम मोदी लोकसभा स्पीकर के उम्मीदवार का प्रस्ताव रखेंगे. संसद सत्र के पहले दिन सभी सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई सांसदों ने शपथ ली. वहीं, आज दिल्ली शराब कांड में अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई है. इसके अलावा, नीट पेपर लीक को लेकर भी देश में सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक बवाल है. इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. आज आप इस लाइव ब्लॉग के जरिए देश और दुनिया की हर खबरों को तुरंत पढ़ सकते हैं.

अधिक पढ़ें …

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें