PM के मंगलसूत्र वाले बयान पर अमित शाह का स्‍पष्‍टीकरण, बोले- देश के संस्कार, परंपराओं… सैम पित्रोदा की लगाई क्‍लास

नई दिल्‍ली. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली के दौरान यह बयान दिया था कि कांग्रेस पार्टी सत्‍ता में आई तो आपका मंगलसूत्र तक छीन लेगी. नेटवर्क18 के ग्रुप एडिटर राहुल जोशी को दिए विशेष इंटरव्‍यू के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर स्‍पष्‍टीकरण दिया. राहुल जोशी ने गृहमंत्री से पूछा कि जो मंगलसूत्र की बात है वह कहां से आती है? इस पर जवाब दिया गया कि स्वाभाविक रूप से जब वेल्थ आती है तो सारी चीजें उसके अंदर इंक्लूड होती हैं. राहुल जोशी ने आगे पूछा कि इनहेरिटेंस टैक्स की बात की थी सैम पित्रोदा ने, उसको आप कैसे देखते हैं?

अमित शाह ने कहा, ‘देखिये मुझे लगता है कि सैम पित्रोदा एक आयवरी टॉवर में जी रहे हैं. उनको इस देश के संस्कार, इस देश की जनता का मूड और इस देश की परंपराओं से कोई लेन-देन नहीं है.’ राहुल जोशी ने आगे पूछा कि तो आप इस इनहेरिटेंस टैक्स को यानी विरासत टैक्स कभी नहीं लगेगा? गृहमंत्री ने कहा कि हमने अपना संकल्पपत्र जनता के सामने पारदर्शिता के साथ रख दिया है. इसमें सारी बातें हैं. हम कुछ छिपा कर नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें:- भुवनेश्‍वर से दिल्‍ली के लिए उड़ा विमान, अचानक पड़ने लगे ओले और टूट गया ‘कॉकपिट का शीशा’, फिर…

ओबीसी के साथ अन्‍याय…
अमित शाह ने कांग्रेस पर अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC) विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में जब पहले कांग्रेस की सरकार थी तब रातोंरात उन्‍होंने राज्‍य के सारे मुसलमानों को बैकवर्ड बना दिया था. उस वक्‍त न बैकवर्डनेस का सर्वे हुआ, न कोई कमीशन बना. धर्म के आधार पर सारे लोगों को बैकवर्ड घोषित कर दिया गया और उनको रिजर्वेशन भी दे दिया. इससे ओबीसी श्रेणी में पहले से मौजूद लोगों का हक प्रभावित हुआ.

PM के मंगलसूत्र वाले बयान पर अमित शाह का स्‍पष्‍टीकरण, बोले- देश के संस्कार, परंपराओं… सैम पित्रोदा की लगाई क्‍लास

राजनीति का स्‍तर गिरा…
गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस की जब से कमान संभाली है, राजनीति का स्तर लगातार गिरा रहा है. संसद में अब आप बहस नहीं कर सकते, शोर-शराबा करना, बहिष्कार कर देना, बोलने नहीं देना, डिबेट में हिस्सा नहीं लेना उनकी आदत बन गया है. वे बाहर निकलकर प्रेस (कॉन्फ्रेंस) करते हैं और बालते हैं कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है.

Tags: 2024 Lok Sabha Elections, All India Congress Committee, Amit shah, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें