PM मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जवानों को किया संबोधित; बोले- ‘भारत माता की जय से कांपते हैं दुश्मन’

PM मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जवानों को किया संबोधित; बोले- ‘भारत माता की जय से कांपते हैं दुश्मन’

पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस में एयरफोर्स के जवानों को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

आदमपुर, पंजाब | मंगलवार, 13 मई 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। अपने जोशीले संबोधन में पीएम मोदी ने सैनिकों के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा, “जब भारत के सैनिक ‘भारत माता की जय’ बोलते हैं, तो दुश्मनों के कलेजे कांप उठते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे जवान दुश्मन की दीवारें गिरा देते हैं। रात के अंधेरे में सूरज उगाकर दुश्मनों को भारत माता की जय दिखाई देते हैं। जब हमारी सेनाएं न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकियों की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक ‘भारत माता की जय’ गूंजती है।”

पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए उसमें शामिल जवानों को बधाई दी और सफल एयर स्ट्राइक को लेकर सेना के साहस की प्रशंसा की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री एयरबेस पर लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे। उन्होंने वहां की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी एस-400 मिसाइल सिस्टम के सामने जवानों को संबोधित करते हुए नजर आए। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि पाकिस्तान द्वारा एस-400 सिस्टम को तबाह करने का दावा झूठा और निराधार था।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा सेना के मनोबल को बढ़ाने और देश की सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें