PSEB ने दसवीं कक्षा के संगीत और गायन परीक्षा को रद्द किया, नई तिथि 5 अप्रैल तय
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12 मार्च को आयोजित दसवीं कक्षा के संगीत और गायन (विषय कोड 30) की परीक्षा को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया है। हालांकि, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए इस परीक्षा की डीए (डिसेबिलिटी ऐडेड) परीक्षा रद्द नहीं की गई है। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए रद्द की गई परीक्षा 5 अप्रैल को फिर से आयोजित की जाएगी, और यह परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
इसके अलावा, 28 मार्च को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटेशन (विषय कोड 31) की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
किसी भी आवश्यक जानकारी के लिए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जा सकते हैं या कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 0172-5227136, 0172-5227137, 0172-5227138 पर संपर्क कर सकते हैं।