RBI Deputy Governor T Rabi Shankar Tenure Extension Update | RBI News | RBI डिप्टी गवर्नर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा: टी रबी शंकर के पास करेंसी मैनेजमेंट और एक्सटर्नल इन्वेस्टमेंट सहित कई डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
RBI डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

RBI डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी राइटर्स के मुताबिक, एक साल के एक्सपेंशन का यह आदेश 3 मई 2024 से लागू होगा।

टी रबी शंकर को मई 2021 में बीपी कानूनगो के रिटायर होने के बाद 3 साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। वे 1990 में RBI में शामिल हुए थे और तब से विभिन्न पदों पर काम किया था। डिप्टी गवर्नर का पद संभालने से पहले शंकर RBI के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स में से एक थे।

करेंसी मैनेजमेंट और एक्सटर्नल इन्वेस्टमेंट सहित अन्य डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी
RBI में डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर के पास करेंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट, एक्सटर्नल इन्वेस्टमेंट एंड ऑपरेशन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम सहित कई अन्य इंपॉर्टेंट डिपार्टमेंट को संभालने की जिम्मेदारी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें