Record GST collection in April, 2.10 lakh crores collected | अप्रैल में GST कलेक्शन का रिकॉर्ड, 2.10 लाख करोड़ जुटाए: सालाना आधार पर 12.4% की बढ़ोतरी, इससे पहले हाईएस्ट कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ था

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने अप्रैल में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया हाइएस्ट जीएसटी कलेक्शन है। इससे पहले का हाइएस्ट कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए था, जो अप्रैल 2023 में हुआ था।

सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 12.4% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले महीने यानी मार्च 2024 में जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा था। यानी, महीने दर महीने आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 18% की ग्रोथ आई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें