Satna Takes Off: New Airport Nears Completion, Offering Luxurious Air Travel Experience

शिवांक द्विवेदी/ सतना : मध्य प्रदेश में ग्वालियर और जबलपुर के एयरपोर्ट्स का नवीनीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है. दोनों ही एयरपोर्ट्स को फाइव स्टार होटल की तरह बनाया गया है. वहीं, अब सतना भी हवाई मार्ग से जुड़ने के करीब है. सतना में हवाई पट्टी पहले से ही मौजूद थी. लेकिन, हवाई अड्डे के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. अब यह सपना साकार होता नजर आ रहा है. रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत मध्य प्रदेश के सतना सहित 10 स्थानों पर हवाई अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है.

सतना में हवाई अड्डे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.एयरपोर्ट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है. यह खबर स्थानीय निवासियों के लिए उत्साहजनक है. क्योंकि, अब उनका सफर और आसान हो जाएगा. बस और ट्रेन के साथ ही हवाई यात्रा का भी आनंद ले सकेंगे.सतना एयरपोर्ट का निर्माण जबलपुर और ग्वालियर के एयरपोर्ट्स की तरह ही लग्जरी बनाया जा रहा है. रनवे का निर्माण पूरा हो चुका है. अन्य कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं.

कितना हुआ निर्माण कार्य
हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का निर्माण भी पूरा हो चुका है. यहां पोस्टेड अधिकारियों को राजा भोज एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में फ्लाइट पायलट ट्रेनिंग दी जा रही है. एयरपोर्ट अथॉरिटी सतना हवाई पट्टी को डीजीसीए के मानकों के अनुसार लाइसेंस एयरपोर्ट के रूप में विकसित कर रहा है. विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए प्रशिक्षित एटीसी अधिकारियों को पदस्थ किया गया है. सतना के लिए एटीसी अधिकारियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भोपाल एयरपोर्ट को मिली है.

कब होगा एयरपोर्ट चालू
सतना एयरपोर्ट के जल्द ही चालू हो जाने की संभावना है. स्थानीय निवासियों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी. क्योंकि, हवाई यात्रा के लिए भोपाल या जबलपुर नहीं जाना पड़ेगा. इस एयरपोर्ट के खुल जाने से सतना के आर्थिक और पर्यटन क्षेत्र में भी वृद्धि होने की संभावना है. हवाई अड्डे के निर्माण से सतना के निवासियों को न केवल बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी. बल्कि शहर का विकास भी तीव्र गति से होगा.

समय की होगी बचत
सतना एयरपोर्ट के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद स्थानीय लोग हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे. यह न केवल समय की बचत करेगा. बल्कि यात्रियों के लिए यात्रा को भी आरामदायक बनाएगा. सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द ही होने की उम्मीद है और इसके बाद सतना हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा. स्थानीय निवासियों और यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी.

Tags: Hindi news, Latest hindi news, Local18, Madhya pradesh news, Satna news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें