सीधी. मध्य प्रदेश के अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन को गए सीधी निवासी एक युवा स्नान के दौरान सरयू नदी में डूब गया है. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की रेस्क्यू टीम 3 दिनों से लगातार सरयू नदी में गोता लगा रही है, लेकिन अभी भी युवक का पता नहीं चल पाया है. वहीं घटना की भनक लगते ही सीधी शहर में भी सनसनी फैली हुई है. दरअसल सीधी शहर निवासी गया प्रसाद सोनी का 21 साल का बेटा अमन सोनी अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ 28 अप्रैल को विशेष वाहन से अयोध्या श्री रामलला के दर्शन करने गया हुआ था.
अयोध्या पहुंचने के बाद अमन सोनी और उनके साथ में गए दोस्त जीनू सोनी, राजेंद्र सोनी और रोशन सोनी स्नान करने सरयू नदी के तट पर गए थे, जहां स्नान के दरमियान गहरे पानी में चले जाने से अमन सोनी सरयू नदी में डूब गया है. घटना की भनक लगते ही परिवारजनों में मातम सा छा गया है.
युवक की हो रही तलाश
परिवारजन भी सीधी से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. 29 अप्रैल से लगातार उत्तर प्रदेश की स्पेशल रेस्क्यू टीम और गोताखोर की टीम सरयू नदी में अमन की तलाश में जुटी है, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी अब तक सरयू नदी से अमन नहीं बरामद हो सका है. ऐसे में घटना को लेकर जहां सीधी शहर में सनसनी फैली हुई है वहीं लोग सोशल मीडिया सहित माध्यम से अमन की तलामती की प्रार्थना कर रहे है. बताया गया है कि यह चारों लोग बड़े उत्साह और उमंग के साथ श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या गए हुए थे.

फिलहाल उत्तर प्रदेश की रेस्क्यू टीम सहित उत्तर प्रदेश सरकार लगातार सरयू नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इधर जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे ही सरयू नदी में डूबे अमन और उनके परिवारजन सहित रिश्तेदारों में दुख और बढ़ता जा रहा है.
.
Tags: Mp news, Sidhi News
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 16:52 IST










