आशीष त्यागी/बागपत: समोसे के स्वाद की दीवानगी हर व्यक्ति में देखने को मिलती है और समोसा एक ऐसा पकवान है, जो हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है. नमकीन समोसे के स्वाद का तो हर कोई दीवाना है, लेकिन बागपत में मीठे समोसे के स्वाद के लोग काफी दीवाने हैं और यह स्वाद लोगों की पसंद बना हुआ है. ड्राई फ्रूट से बना यह समोसा स्वाद के साथ रेट में भी बेहद सस्ता है.
बागपत के ऋतिक स्वीट्स पर मीठा समोसा तैयार किया जाता है. इस समोसे को ड्राई फ्रूट्स मावा और मैदा से तैयार किया जाता है. इस समोसे को बेहद सस्ते रेट पर बेचा जाता है, यह स्वाद में जितना स्वादिष्ट है. वही रेट में भी इतना ही कम है. यह लोगों की पहली पसंद बना है. इस समोसे में मावे व ड्राई फ्रूट्स मिलाकर मैदे के अंदर बनाकर समोसे का आकार किया जाता है और उसे धीमी आंच पर रिफाइंड में पकाया जाता है. जिसके बाद इसे मीठी चासनी में डालकर तैयार किया जाता है.
धीमी आंच पर बनाया जाता है यह समोसा
ऋतिक स्वीट्स के संचालक सुनील शर्मा ने बताया कि हमारे यहां सारी चीजें शुद्ध देसी स्टाइल यानी लकड़ी के चूल्हे पर तैयार की जाती है और सभी उच्चतम क्वालिटी चीजों का प्रयोग किया जाता है, इसलिए हमारे यहां मिलने वाली सभी चीजों को लोग पसंद करते हैं. यह समोसा ₹350 किलो और एक पीस ₹20 में लोगों तक पहुंचाया जाता है. ऑर्डर कर भी आप इसे अपने घर मंगा सकते हैं.सुनील शर्मा ने बताया कि हमारे यहां का समोसा लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और काफी दूर-दूर से खाने के लिए आते हैं और पैक कराकर ले भी जाते हैं.
ड्राई फ्रूट से तैयार होता है यह समोसा
सुनील शर्मा ने बताया कि नमकीन समोसा तो हर व्यक्ति की पसंद बना हुआ था, लेकिन कुछ लोग मीठे के शौकीन होते हैं. इसलिए उनकी खास तरह की मिठाई तैयार करने के लिए मीठा समोसा बनाने का मन में आया और मावा, किशमिश, काजू, बादाम, चिरौंजी मिलकर समोसे को तैयार किया गया. जिसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाकर चासनी में डालकर तैयार किया गया. यह समोसा काफी दिन तक रखे रहने तक भी खराब नहीं होता और यह बहुत अच्छा स्वाद देता है. यहां लोग आसपास के स्थान से गुजरने वाले रोककर समोसे का स्वाद लेते हैं. यह समोसा ₹350 किलो और एक पीस ₹20 में लोगों तक पहुंचाया जाता है। ऑर्डर कर भी आप इसे अपने घर मंगा सकते हैं।
.
FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 17:04 IST










