There will be lightning and rain with thunder but for this you will have to wait a little longer know what the weather forecast says 

पटना. बीते सोमवार की शाम में हुई हल्की बारिश की बूंदों ने दिनभर की प्रचंड गर्मी से राजधानी वासियों को थोड़ी राहत पहुंचाई. कुछ क्षण के लिए ही सही पर लोगों को उमस से राहत मिली. कह सकते हैं कि मॉनसून के सीजन में यह पहली बारिश हुई. पर पटना के अधिकांश इलाकों में बारिश देखने को नहीं मिली. हालांकि, इस दौरान तेज हवा चली, घने बादल दिखे और खूब बिजली भी चमकी.

बता दें कि पटना और आसपास के कई जिलों में बीते कई दिनों से हीट वेव और लू की स्थिति बनी हुई थी. मौसम का ये तल्ख मिज़ाज लोगों को बीमार बना रहा था. पर सोमवार शाम के बाद से धीरे-धीरे ही सही बिहार में मॉनसून सक्रिय होने लगा है.

मॉनसून की पहली बारिश
वैसे, मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून उत्तरी सीमा के रक्सौल को कवर कर चुका है. इसके एक-दो दिनों में प्रदेश के दूसरे जिलों में में पहुंचने की संभावना है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज, भागलपुर, बांका और आसपास के हिस्सों में बारिश हो सकती है. जिसकी पहली झलक सोमवार (24 जून) के शाम में दिखी.

इस दौरान तेज हवा का आनंद लेने के लिए लोग अपने अपने छतों पर भी पहुंचे पर कड़कड़ाती बिजली के कारण लोग छतपर से तुरंत ही नीचे भी उतर आए. वहीं, सड़कों पर लोग जल्दी जल्दी अपने घरों की ओर भागते दिखे. हालांकि, पटना के कई इलाके इस हल्की सी बारिश में सूखे ही रह गए.

दो दिनों में तेज बारिश की उम्मीद
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके सुमन के अनुसार एक से दो दिनों में तेज वर्षा और वज्रपात की संभावना है. वहीं, 25 से 27 जून तक राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है.

धीरे-धीरे बढ़ेगी बारिश की रफ्तार
बता दें कि 25 जून को उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

जबकि, 26 जून को राज्य के अधिकांश जिलों के कुछ स्थानों पर गरज, चमक और आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, 27 जून को राज्य के सभी जिलों में जबर्दस्त बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

Tags: Bihar News, Bihar weather, Local18, PATNA NEWS, Weather Alert

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें