पीयूष शर्मा / मुरादाबाद: हमारे आसपास बहुत सारे पेड़ पौधे होते हैं. लेकिन हमें उन पेड़ पौधों की जानकारी नहीं होती. वहीं बहुत से पेड़ पौधे ऐसे होते हैं, जो औषधीय दृष्टि से भी काफी उपयोगी माने जाते हैं. उन्ही में से एक है पाकड़, पिलखन या पकड़िया नाम से जाने जाना वाला वृक्ष, जो भारतवर्ष में बहुतायत में पाया जाने वाला एक हराभरा वृक्ष है. यह वृक्ष ऑक्सीजन का भंडार माना जाता है.
विशेषज्ञों की मानें तो इस वृक्ष में बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पाई जाती है. इसके अलावा इसे कई बीमारियों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और इसकी सब्जी भी बनाई जाती है. यह वृक्ष बहुत छायादार वृक्ष होता है. इसलिए इसे गांव देहात में लोग छाया देने में और ऑक्सीजन लेने में भी इस्तेमाल करते हैं.
रात दिन ऑक्सीजन देने का करता है काम
मुरादाबाद के दयानंद डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉक्टर सीमा ने बताया कि यह एक ऐसा पेड़ है, जो आपको रोड साइड पर या फिर गांव के मुहाने पर अक्सर देखने को मिलता है. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी में इसे फाइकस वीरेंस के नाम से भी जानते है. इस पर पतझड़ होता है जिसके बाद छोटे-छोटे पत्ते आते हैं. हल्के ग्रीन और रेड कलर के. इन पत्तों की बहुत से लोग सब्जी बनाकर भी खाते हैं. इसकी मुख्य खासियत यह है कि यह पेड़ बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन देता है. इतना ही नहीं यह एक ऐसा वृक्ष है. जो दिन-रात ऑक्सीजन देने का काम करता है. इसीलिए इसके आसपास की वायु बहुत ठंडी होती है.
इस वृक्ष को घर में लगाने के हैं कई फायदे
इस वृक्ष को घर में लगाने से या अपने आसपास लगाने से कभी भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है. उन्होंने कहा कि यह एक जुझारू पेड़ है. इसलिए इस पेड़ को बहुत ज्यादा पानी देने की या इसकी देखभाल करने की जरूरत नहीं है. इसकी छाल का अगर पानी पिएंगे, तो वह हमारी हड्डियों को मजबूत करता है. इसके अलावा इसकी छाल का पानी पीने से हमारे शरीर में पसीने की जो बदबू आती है वह भी दूर होती है. इसके अलावा यह वृक्ष पशु पक्षियों को आशियाना देने का भी काम करता है. इसी वृक्ष पर बहुत से पशु पक्षी अपना आशियाना बनाकर रहते हैं.
.
Tags: Hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 13:27 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.










