This work should not be done even by mistake after sunset otherwise there will be huge loss – News18 हिंदी

शुभम मरमट / उज्जैन. हिन्दू धर्म शास्त्रों में वास्तु का विशेष महत्व है. इसलिए आपने देखा होगा की जब नया घर बनता है तो लोग पंडित से विचार विमर्श करते हैं. मुख्य दरवाजा किधर होगा. खिड़की कहां होगी और किचन किस दिशा में रहेगा. ऐसे ही जब घर में कोई नई चीज खरीदकर आती है तो वो भी किस दिशा में रखा जाएगा. उसके बारे में घर के बड़े बुजुर्ग चर्चा करते हैं. ऐसे ही सूर्यास्त के बाद कुछ काम है जिसे नहीं करना चाहिए. इसका बुरा असर पड़ता है. उज्जैन के पंडित भोला शास्त्री विस्तार से बता रहे है.

 यह कार्य सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए
– सूर्यास्त के समय अगर बहुत आवश्यक न हो तो खाने पीने और सोने से परहेज करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस समय जो लोग सोते हैं देवी लक्ष्मी उस घर से रूठ कर चली जाती हैं. इससे मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की भी आशंकाएं रहती हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है.

-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के समय दूध, खट्टी चीजें, नमक, हल्दी, और दही का दान नहीं करना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं

– घर में गंदगी होने पर उसे साफ करना बहुत जरूरी है. लेकिन, इसके लिए भी शास्त्रों में विशेष बात बताई गई है. लोगों को सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की आदत होती है. आपका ये तरीका माता लक्ष्मी को नाराज कर सकता है.  झाड़ू का संबंध धन की देवी माता लक्ष्मी से होता है. सूर्यास्त के बाद इस काम को करने से झाड़ू का ही नहीं माता लक्ष्मी का भी अपमान होता है. इस भूल को करने से बचें.

– देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सूरज अस्त होने के बाद शाम के समय तुलसी के पौधे को ना ही जल चढ़ाना चाहिए ना ही तुलसी माता के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए. ऐसे करने से अगर जातक बचता है तो मां लक्ष्मी के साथ सूर्य भगवान के साथ नारायण कि भी कृपा बनी रहती है.

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद भूलकर भी पैसों का लेन देन नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि शाम के समय पैसों के लेनदेन से वो पैसा कभी वापस नहीं आता है.

–  सूर्यास्त के बाद कपड़े नहीं धोने चाहिए. ऐसा करने से कपड़ों के माध्यम से नेगेटिव एनर्जी आती है.    बीमारी का भी डर रहता है.

Tags: Hindi news, Latest hindi news, Local18, Madhya pradesh news, Ujjain news, Vastu tips

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें