This young man from Begusarai is making turnover worth lakhs every month by preparing honey in 7 flavors of bee, meet him. – News18 हिंदी

नीरज कुमार/बेगूसराय:- बिहार में खेती-किसानी और बागवानी से किसानों को लखपति बनते हुए सुना होगा. लेकिन अगर आप किसान हैं और खेती से अलग हटकर भी कुछ करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. बिहार में इन दिनों तेजी से मधुमक्खी पालन बढ़ रहा है और शहद का कारोबार अच्छा चल रहा है. सरकार भी मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दे रही है. ऐसे में बेगूसराय जिले के युवा किसान गोपाल भारद्वाज मधुमक्खी से शहद उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. गोपाल को तो पहले सरकार से दी जाने वाली सब्सिडी भी नहीं मिली. लेकिन जब वे खुद के दम पर सफल व्यवसाई बन गए, तो उद्योग विभाग ने भी 10 लाख का लोन दे दिया.

भारद्वाज ब्रांड नाम से बेचते हैं शहद
बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड अंतर्गत मनियप्पा पंचायत के रहने वाले गोपाल भारद्वाज ने लोकल18 को बताया कि वे दो साल से मधुमक्खी पालन कर रहे हैं. शुरुआत में तो वे लोकल मार्केट में ही शहद बेचते थे. लेकिन जब लोगों को पता चला, तो बिहार और झारखंड तक से डिमांड आने लगी. इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों ना खुद का ब्रांड बनाया जाए. ब्रांडिंग की शुरुआत के लिए उन्होंने उद्योग विभाग से 10 लाख का लोन ले लिया. फिर उद्योग विभाग के अधिकारी राहुल कुमार और मनीष कुमार की सहायता से जनवरी 2024 में भारद्वाज ब्रांड नाम से बाजार में अपने शहद को लॉन्च किया. उन्होंने अपने व्यवसाय में 10 युवाओं को रोजगार भी दे रखा है.

ये भी पढ़ें:- पटना में जलकर राख हुआ 50 से अधिक आशियाना, झुग्गी में रहने वालों की सरकार से मांग, मदद की लगाई गुहार

हर महीने 10 टन शहद का टर्नओवर
गोपाल भारद्वाज बताते हैं कि विभिन्न जगहों पर उनका खुद का 10 से ज्यादा आउटलेट है. भारद्वाज ब्रांड का शहद रिलायंस मॉल सहित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बेचा जा रहा है. अभी वेसात फ्लेवर का शहद तैयार कर बेचते हैं. गोपाल की मानें, तो हर महीने 10 टन तक शहद बेच लेते हैं. एक लाख से ज्यादा का टर्नओवर है. इससे कमाई भी अच्छी खासी हो जाती है.

Tags: Begusarai news, Bihar News, Business news, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें