TMC से अच्‍छा तो BJP को दे दो… अधीर रंजन के वायरल वीडियो पर अभिषेक बनर्जी ने किया रिएक्‍ट, जमकर बरसे

नई दिल्‍ली. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एजेंट होने का आरोप लगाया और उन्हें विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के गठन में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार ठहराया. यहां पार्टी उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को जंगीपुर में चौधरी के कथित भाषण का जिक्र किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना गया था कि भाजपा को वोट देना टीएमसी को वोट देने से बेहतर है.

कथित वीडियो में मौजूदा सांसद और बहरामपुर से उम्मीदवार चौधरी को एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए और यह कहते हुए दिखाया गया है कि ‘‘टीएमसी को वोट देने की तुलना में भाजपा को वोट देना बेहतर है.’’ उन्होंने कहा कि चौधरी के कार्य भाजपा के मकसद को पूरा कर रहे थे. टीएमसी महासचिव ने कहा, ‘‘हम सभी चाहते थे कि बंगाल में ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन हो. लेकिन चौधरी ने भाजपा के हाथों को मजबूत करने के लिए ऐसा नहीं होने दिया.’’

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 23:40 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें