To prevent train accidents, trains running under SECR zone will now operate with “Armour Safety” system…

लखेश्वर यादव/ जांजगीर चांपा:- भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन के अंतर्गत अब झारसुगड़ा से नागपुर तक चलने वाली ट्रेनें अब “कवच” सुरक्षा सिस्टम से सुरक्षित रहेगी. यह “कवच” प्रणाली ट्रेनों के संचालन की हर पल निगरानी करती है, साथ ही स्पीड से संबन्धित दुर्घटनाओं को रोकने में पूर्ण रूप से सक्षम है. आपको बता दें कि ट्रेनों का संचालन मुख्यत: स्टेशन पर स्टेशन सिस्टम ऑपरेटर और ट्रेन ड्राइवरों द्वारा किया जाता है. स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के परिचालन में कोई गलती न हो, यह सिग्नल और दूरसंचार सिस्टम की इंटरलॉकिंग द्वारा सुनिश्चित किया जाता है. लेकिन मानवीय भूलों के लिए ट्रेन ड्राइवरों के पास अब तक कोई ऐसी विश्वसनीय मदद नहीं थी. ऐसी स्थिति में “कवच” सिस्टम ट्रेन ड्राइवरों की मदद के लिए कारगर साबित होगा.

जानिए कैसे काम करेगा “कवच” सिस्टम
भारतीय रेलवे ने चलती हुई ट्रेनों की सुरक्षा करने के लिए “कवच” नाम से एक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम तैयार किया है. यह सिस्टम ट्रेनों के संचालन की हर पल निगरानी करेगी, जिसके कारण रेल लाइन के सिग्नल और ट्रेन स्पीड से संबन्धित दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण कार्य करेगी. यह “कवच” सिस्टम ट्रेन ड्राइवरों की मदद के लिए बनाया गया है. यदि ड्राइवर कहीं स्पीड कंट्रोल करना या ब्रेक लगाना भूल जाता है, तो “कवच” प्रणाली “ब्रेक इंटरफेस यूनिट” द्वारा ट्रेन को ऑटोमेटिक कंट्रोल कर लेगी, जिससे अब दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने से टक्कर होने से बच जाएगी. यह कवच सिस्टम अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन अंतर्गत ट्रेनों में काम करेगा.

ये भी पढ़ें:- बीच रोड पर महिला बनी झांसी की रानी, चाकू लेकर युवक को दौड़ाया, फिर जो हुआ…देखिए Viral Video

भारत में ही तैयार किया गया है “कवच” सिस्टम
यह सिस्टम ड्राइवर के केबिन में लाइन-साइड सिग्नल के आस्पेक्ट को दोहराती है, जिससे घने कोहरे, बरसात जैसे कठोर मौसम के दौरान भी ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. यदि लोको पायलट ब्रेक लगाने में विफल रहता है, तो भी यह प्रणाली स्वचालित रूप से ब्रेक लगाकर ट्रेन की गति को नियंत्रित करने में मदद करती है. “कवच” प्रणाली की खास बात ये है कि इस तकनीक को भारत में ही तैयार किया गया है और मार्च 2022 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा कवच सुरक्षा तकनीक का सफल जीवंत परीक्षण दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में गुल्लागुडा-चिटगिड्डा रेलवे स्टेशनों के बीच किया गया था.

Tags: Chhattisgarh news, Indian railway, Local18, Railway News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें