दिल्ली में वैसे तो सभी सातों लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. लेकिन यहां मतदान से पहले ही वोट डालने का काम शुरू हो चुका है. घर से मतदान के तहत दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने अपना वोट डाला.
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए ‘घर से मतदान’ की सुविधा शुरू की. यह सुविधा 24 मई तक चलेगी.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्रों में 1409 मतदाताओं ने अपने घरों से मतदान किया. पश्चिम दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक ऐसे मत पड़े, जिसमें 348 मतदाताओं ने भाग लिया. इनमें 299 बुजुर्ग थे. दूसरे दिन तक, कुल 2,956 वोटर्स ने घर से मतदान किया है.
Glimpses of Home Voting in AC-63, Seemapuri, District North East District Delhi.#ChunavKaParv #DeshKaGarv #IAmElectionAmbassador #IVote4Sure#Election2024@ECISVEEP pic.twitter.com/2oX6b7cjpp
— CEO, Delhi Office (@CeodelhiOffice) May 18, 2024
Tags: Delhi news, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections
FIRST PUBLISHED : May 18, 2024, 19:38 IST










