नई दिल्ली. पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. ओडिशा में तो कुछ जगहों पर पारा पहले ही 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट में फिलहाल भीषण गर्मी और हीट वेव से छुटकारा मिलने के कोई आसार नहीं हैं. दूसरी तरफ, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 5 महीनों के बाद बारिश रिकॉर्ड की गई है. IMD ने आने वाले दिनों में भारत के सिलिकॉन वैली में और बारिश होने की संभावना जताई है.
FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 06:49 IST










