अबोहर में ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव बना कारण

अबोहर में ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव बना कारण

मृतक ट्रक ड्राइवर मंगल सिंह। - Dainik Bhaskar

अबोहर: पंजपीर टिब्बा निवासी 45 वर्षीय ट्रक ड्राइवर मंगल सिंह ने आर्थिक तंगी और घरेलू तनाव से परेशान होकर बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने घर के पास स्थित एक खाली प्लॉट में बिजली के खंभे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

बेरोजगारी और कर्ज ने तोड़ा हौसला

मंगल सिंह ने बैंक से कर्ज लेकर दो ट्रक खरीदे थे, लेकिन पिछले एक महीने से कोई काम न मिलने के कारण दोनों ट्रक घर पर ही खड़े थे। लगातार बढ़ती किश्तों का बोझ और कोई आमदनी न होने से वह गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे।

पारिवारिक कलह से भी थे परेशान

मंगल सिंह के दुखों में इजाफा तब हुआ जब उनके बड़े बेटे ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद लड़की के परिजन उन्हें लगातार परेशान करने लगे, जिससे परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ये घरेलू कलह उनके लिए मानसिक तौर पर और भी भारी साबित हुई।

रात को घर से निकले, सुबह मिली लाश

परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब ढाई बजे मंगल सिंह घर से अचानक निकल गए। सुबह जब वे घर पर नहीं मिले, तो परिजन उन्हें तलाशने निकले। कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट में उनका शव बिजली के खंभे से लटका मिला

पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया

सूचना मिलने पर एएसआई गुरमेल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सोनू और मोनू ग्रोवर की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें