अमरनाथ यात्रा 2025: पठानकोट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, लंगरों में लगे CCTV कैमरे

अमरनाथ यात्रा 2025: पठानकोट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, लंगरों में लगे CCTV कैमरे

यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी। - Dainik Bhaskar

पठानकोट, 2 जुलाई 2025:
3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले और खुफिया इनपुट के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई नए कदम उठाए हैं।

पहली बार लंगरों में लगे CCTV कैमरे

पंजाब-जम्मू सीमा पर लगने वाले लंगर भंडारों की सुरक्षा को लेकर इस बार नई पहल की गई है। पहली बार लंगरों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा में जुटे हैं जवान

पठानकोट जिले के माधोपुर सहित अन्य स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में लंगर भंडारे लगाए गए हैं। इनका संचालन करने वाले लोगों का कहना है कि वे बीते कई वर्षों से इस सेवा में लगे हैं और हर बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती जा रही है

पठानकोट के एसएचओ अजमेर सिंह ने बताया कि इस बार सुरक्षा के मद्देनज़र बाहरी राज्यों से अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई है। वहीं सर्व सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सुभाष ने कहा कि, “ड्यूटी के साथ-साथ भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा ही हमें मजबूती देती है।

लगातार हो रही निगरानी

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लंगरों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा हर यात्री रूट और पड़ाव स्थल पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत की गई है कि यात्रियों को पूरी तरह सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें