देर रात नडाला-बेगोवाल रोड पर गांव रायपुरराजपूतां के पास ट्रक और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टिप्पर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं बताया जा रहा है कि टिप्पर चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है. ट्रक चालक पाला सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी बरनाला ने बताया कि मैं पठानकोट से बजरी लेकर बरनाले जा रहा था जब रात 10:40 बजे मैं उक्त स्थान पर पहुंचा तो सामने से एक टिप्पर चालक आ रहा था जो सोई हुई थी, गलत साइड से लाकर टिपर ने मुझे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि अगर मैंने समय रहते गाड़ी को साइड में नहीं किया होता तो मुझे ज्यादा नुकसान होता

MOREINFO: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें 5 अगस्त (दोपहर 12:00 बजे) की 10 बड़ी खबरें










