इंडियाज गॉट लेटेंट” विवाद: समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया के खिलाफ FIR, शो पर बैन की मांग

इंडियाज गॉट लेटेंट” विवाद: समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया के खिलाफ FIR, शो पर बैन की मांग

इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड के चलते समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यह एपिसोड 8 फरवरी को जारी हुआ था, जिसमें रणवीर अलाहाबादिया ने पेरेंट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर शो और उसके जज पैनल की आलोचना हुई। इस टिप्पणी के बाद मुंबई में दोनों के खिलाफ साइबर सेल द्वारा FIR दर्ज की गई और उनके बयान दर्ज करने का समन भेजा गया।

समय रैना ने पहले अपील की थी कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बयान दर्ज कराना चाहते हैं, क्योंकि वह इस समय अमेरिका में हैं। हालांकि, साइबर सेल ने उनकी अपील खारिज कर दी और उन्हें 18 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

विवाद बढ़ने के बाद, समय रैना ने सोशल मीडिया पर सफाई दी और बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ लोगों को हंसाना था। उन्होंने शो के सभी वीडियो अपने चैनल से हटा दिए और सभी एजेंसियों के साथ पूरी तरह से सहयोग करने का वादा किया।

इसके अलावा, महिला आयोग ने भी इस मामले में समन भेजे हैं और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने शो पर बैन लगाने की मांग की है। यूट्यूब ने नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) की मांग पर इस एपिसोड को हटा दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें