कोडरमा: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने कोडरमा के रास्ते धनबाद, गोमो हावड़ा- इंदौर के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. धनबाद रेल मंडल के वरीय जनसंपर्क पदाधिकारी सह वरीय वाणिज्य मंडल प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 3 मई से शुरू होगा. ट्रेन संख्या 09335/ 09336 इंदौर-हावड़ा स्पेशल उज्जैन, बीना, मैहर, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल के रास्ते चलेगी.
इंदौर से आज खुलेगी ट्रेन
09335 इंदौर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 03.05.24 (शुक्रवार) को इंदौर से 22.30 बजे खुलकर शनिवार को 23.33 बजे कोडरमा पहुंचेगी. यहां से 23.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. रविवार को 00.20 बजे पारसनाथ पहुंचेगी और यहां से ट्रेन 00.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. ट्रेन 00.40 बजे गोमो पहुंचेगी और यहां से 00.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. 01.20 बजे धनबाद पहुंचेगी और यहां से 01.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. रविवार को 06.00 बजे ये स्पेशल ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी.
हावड़ा-इंदौर स्पेशल ट्रेन रूट और समय सारिणी
09336 हावड़ा- इंदौर स्पेशल 05.05.24 (रविवार) को हावड़ा से 17.40 बजे खुलकर 22.10 बजे धनबाद पहुंचेगी. यहां से 22.20 बजे आगे प्रस्थान करेगी. ट्रेन 22.45 बजे गोमो पहुंचेगी और यहां से 22.50 बजे आगे प्रस्थान करेगी. 23.03 बजे पारसनाथ पहुंचेगी और यहां से ट्रेन 23.05 बजे आगे प्रस्थान करेगी. 23.50 बजे कोडरमा पहुंचेगी और यहां से ट्रेन 23.52 बजे आगे प्रस्थान करेगी. मंगलवार को स्पेशल ट्रेन 00.50 बजे इंदौर पहुंचेगी.
Tags: Kodarma news, Local18, Special Train, Train news
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 19:27 IST










