इंस्टा रील्स का चढ़ा ऐसा भूत, चाय की दुकान पर कर रहा था तमंचे पे डिस्को, तभी धांय से चली गोली और…

कोटा. सोशल मीडिया की दीवानगी ने एक युवक की उस समय जान ले ली जब वह तमंचा लेकर अपने एक दोस्त के साथ वीडियो बना रहा था. तमंचे से चली गोली युवक के सीने में जा लगी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान झालावाड़ जिला निवासी यशवंत नागर के रूप में हुई है. नागर मानविकी में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और कोटा में रहता था.

पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई जब नागर महावीर नगर एक्सटेंशन में महर्षि गौतम भवन के पास एक चाय की दुकान पर इंस्टाग्राम रील के लिए तमंचे के साथ वीडियो बना रहा था.

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मनीष शर्मा ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पीड़ित को तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि गोली किसने चलाई. शर्मा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जब नागर वीडियो बना रहा था तभी उसे गोली लगी.

Tags: Instagram, Kota Police

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें