उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम! कहीं चटख धूप, तो कहीं छाए रहेंगे बादल

हिना आज़मी/ देहरादून: कई दिनों तक आंख मिचोली करने के बाद गुरुवार को सूरज अब गर्मी के साथ सामने आया है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं. इसमें चटक धूप खिलने से तापमान बढ़ सकता है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और कहीं हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आ सकता है. राज्य के पहाड़ी इलाकों में 4000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कमी आई है.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 1 मई को सुहाना मौसम रहा. हालांकि, दोपहर को चटक धूप होने से थोड़ा मौसम गर्म जरूर रहा. लेकिन, सुबह शाम हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के चलते राज्य के कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. बीते 1 मई को सुबह चटक धूप खिली होने के चलते थोड़ा तापमान जरूर बढा. लेकिन, हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक हुई है.

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलाने से तापमान कुछ बढ़ सकता है. वहीं, कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. देहरादून के तापमान की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 8.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 12:12 IST

]

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें