एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन: पूजा घई ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अब, पूजा घई ने एक इंटरव्यू में शेफाली के निधन के बारे में बात की और बताया कि शेफाली ने अपने आखिरी दिन विटामिन C की IV ड्रिप ली थी। पूजा ने कहा कि यह एक बहुत आम प्रैक्टिस है, जिसे लोग स्वास्थ्य के लिए लेते हैं और यह किसी के लिए भी हानिकारक नहीं होता।
पूजा घई ने विक्की लालवानी को दिए गए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि किसी की इतनी पर्सनल चीज़ पर कमेंट करना ठीक नहीं है, लेकिन मैं दुबई में रहती हूं और मुझे लगता है कि अब मैं एक्ट्रेस नहीं हूं, तो मुझे इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत ही सामान्य प्रैक्टिस है। यहां दुबई में तो हर सड़क पर क्लिनिक और सैलून में विटामिन C ड्रिप दी जाती है। ये बहुत ही सामान्य बात है, जो लोग करते हैं।”
पूजा ने यह भी कहा, “हर किसी का अपना फैसला होता है और शेफाली एक ऐसे प्रोफेशन में थी जहां उसे हमेशा बेस्ट दिखना होता था। वो सच में बेस्ट थी, और बहुत खूबसूरत लगती थी। जब मैं उसे आखिरी बार घर पर देखी, तो दिल टूट गया क्योंकि वो इतनी सुंदर थी। ये सभी के जीवन का हिस्सा है और मुझे नहीं लगता कि यह अनसेफ है। बस, यह बुरा समय था।”
शेफाली जरीवाला के निधन के बाद, उनके परिवार और दोस्तों के लिए यह एक भारी क्षति है। पूजा घई का यह बयान इस बात को साफ करता है कि विटामिन C ड्रिप जैसी प्रक्रियाएं आम हैं और सभी को इन्हें सुरक्षित रूप से अपनाने का अधिकार है।