एडवोकेट उज्ज्वल भसीन को पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला: अब तक गिरफ्तारी नहीं, डीजीपी और एसएसपी से लगाई गुहार

एडवोकेट उज्ज्वल भसीन को पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला: अब तक गिरफ्तारी नहीं, डीजीपी और एसएसपी से लगाई गुहार

सीसीटीवी में कैद पूरी घटना। - Dainik Bhaskar

मोहाली/चंडीगढ़, 22 जुलाई: मोहाली में चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के ट्रैज़रर एडवोकेट उज्ज्वल भसीन को सड़क पर पिस्टल दिखाकर धमकाने के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे नाराज होकर भसीन ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर को पत्र लिखकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।


गाड़ी लुधियाना की महिला के नाम, आरोपी अब तक फरार

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि जिस गाड़ी से पीछा कर एडवोकेट भसीन को रोका गया, वह लुधियाना निवासी बलजिंदर कौर के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि, घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद, न तो पुलिस ने किसी को पूछताछ के लिए बुलाया है और न ही पिस्टल लहराने वाले युवक की पहचान या गिरफ्तारी हो सकी है


मां ने माना बेटे से हुई गलती, पिस्टल को बताया शूटिंग गन

एडवोकेट उज्ज्वल भसीन ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के अगले दिन उन्हें एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को आरोपी युवक की मां बताया। महिला ने कहा कि “पिस्टल असली नहीं थी, सिर्फ शूटिंग गन थी” और आग्रह किया कि केस वापस ले लिया जाए
भसीन का आरोप है कि इस तरह की कॉल्स लगातार आ रही हैं, जिससे उन पर दबाव बनाया जा रहा है


सूचना लीक होने का आरोप

उज्ज्वल भसीन ने यह गंभीर आरोप भी लगाया है कि एफआईआर दर्ज होने की जानकारी आरोपी पक्ष को तुरंत कैसे मिल गई, जबकि केस में कोई सार्वजनिक सूचना नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई कि “कोई पुलिस विभाग का ही कर्मचारी जानकारी लीक कर रहा है, जिससे आरोपी को बचने का मौका मिल रहा है।”


चंडीगढ़ एसएसपी को पत्र, सुरक्षा की मांग

एडवोकेट भसीन ने चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर को भी पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह रोज सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच सेक्टर-43 की जिला अदालत पहुंचते हैं, और उन्हें अब चंडीगढ़ में भी अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने आगाह किया कि “अगर मैं कुछ देर और वहां रुकता, तो आरोपी फायर कर सकता था।


अब सवाल पुलिस की निष्क्रियता पर

भसीन ने मामले में तेज कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस जानबूझकर मामले में ढिलाई बरत रही है। उन्होंने डीजीपी और एसएसपी दोनों से कड़े कदम उठाने की अपील की है ताकि उन्हें और उनके परिवार को कोई नुकसान न पहुंचे।

Leave a Comment

और पढ़ें