कपूरथला में 76वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

कपूरथला में 76वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर डीआईजी गिल दौरान कर जानकारी देते हुए। - Dainik Bhaskar

पंजाब के कपूरथला में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल को जिले की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। डीआईजी गिल ने सुरक्षा की समीक्षा के बाद 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ प्रमुख स्थानों पर पैन-टिल्ट-जूम कैमरे और सीसीटीवी सिस्टम लगाने की योजना बनाई है, ताकि अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

सुरक्षा योजना के तहत किसानों द्वारा संभावित ट्रैक्टर रैली के संबंध में भी पुलिस सतर्क है और उनसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस ने आम जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन 112 पर देने का आग्रह किया है। एसएसपी गौरव तूरा ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और शांति व सुरक्षा के साथ इस दिन को मनाने के लिए सहयोग की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें