करण औजला बोले – “कनाडा से ज्यादा पंजाब में सुरक्षित महसूस करता हूं”, दुबई शिफ्ट होने की बताई वजह

करण औजला बोले – “कनाडा से ज्यादा पंजाब में सुरक्षित महसूस करता हूं”, दुबई शिफ्ट होने की बताई वजह

पंजाबी सिंगर करण औजला बॉलीवुड फिल्म के लिए भी गाने गा चुके हैं। - Dainik Bhaskar

26 अगस्त, 2025 – अमृतसर: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला ने हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह कनाडा की तुलना में पंजाब में खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से उन्होंने कनाडा छोड़कर दुबई को अपना नया ठिकाना बना लिया है।

करण ने कहा, “कनाडा में तो घर के अंदर सोया आदमी भी सुरक्षित नहीं है। वहां दीवारें भी गोलियां रोक नहीं पातीं। पंजाब सरकार यहां सुरक्षा देती है, इसलिए मैं पंजाब में ज्यादा सुरक्षित महसूस करता हूं।”

“असली जट्ट भागता नहीं” वाले कमेंट पर दिया जवाब

दुबई शिफ्ट होने के फैसले पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा था कि “असली जट भागते नहीं।” इस पर करण औजला ने स्पष्ट कहा,

“जट तो असली हैं, कौन सा नकली हूं? हर आदमी की अपनी प्रायोरिटी होती है। मैं एमेच्योर नहीं हूं। जिंदगी में बहुत कुछ देखा है – मौतें देखी हैं, अपने ताया और डैड तक को हाथों में जाते देखा है।”

गाने को लेकर विवाद में भी रहे

हाल ही में करण औजला अपने गाने “MF गबरू” को लेकर विवादों में आए थे। गाने के कुछ बोलों को लेकर पंजाब महिला आयोग ने उन्हें तलब किया था। विवाद के बाद करण को आयोग से माफी भी मांगनी पड़ी थी।

पर्सनल अनुभव से लिया फैसला

करण औजला के मुताबिक, उनके फैसले निजी अनुभवों और सुरक्षा को लेकर गंभीरता पर आधारित हैं। उनका मानना है कि शांति और सुरक्षा जीवन के लिए जरूरी हैं और यह तय करना हर व्यक्ति का व्यक्तिगत अधिकार है।

Leave a Comment

और पढ़ें