करनाल में कैंटर हादसा: ट्रैक्टर की डबल ट्रॉली से टकराकर दो की मौत
करनाल के मेरठ रोड पर एक कैंटर का संतुलन बिगड़ने के बाद वह सड़क किनारे दीवार से जा टकराया, जिससे कैंटर के ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर के पीछे बंधी दो ट्रॉलियों के कारण हुआ बताया जा रहा है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों व्यक्ति केबिन में बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा मशीन की मदद से करीब दो घंटे बाद केबिन को खोला और दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा करीब रात 10:30 बजे हुआ था। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर डबल ट्रॉली लेकर जा रहा था, जिसके कारण कैंटर दीवार से टकरा गया। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है और ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शवों को मोर्चरी हाउस में भेज दिया है और पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हाइड्रा मशीन जाम में फंसी होने के कारण समय से नहीं पहुंच पाई।