करनाल में विदेश भेजने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी, पीड़ित को ब्राजील और पनामा के जंगलों में किया बंधक

करनाल में विदेश भेजने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी, पीड़ित को ब्राजील और पनामा के जंगलों में किया बंधक

करनाल के निसिंग के डेरा फतेहगढ़ में एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अमीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा तरणदीप सिंह को अमेरिका भेजने का वादा करके आरोपियों ने 45 लाख रुपए की रकम ऐंठी, लेकिन एजेंटों ने उसे अमेरिका भेजने के बजाय पहले साउथ अफ्रीका और फिर गुयाना भेज दिया। बाद में वह ब्राजील और पनामा के जंगलों में ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई और पैसों की मांग की गई।

अमीर सिंह ने बताया कि आरोपी एजेंट गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और अमृतपाल सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनका बेटा अमेरिका एयर रूट से भेजा जाएगा। इसके लिए 45 लाख रुपए की रकम मांगी गई, जो पीड़ित ने विभिन्न माध्यमों से दी। इसमें कैश, बैंक ट्रांसफर, डॉलर और अन्य भुगतान शामिल थे।

साउथ अफ्रीका में डेढ़ महीने के बाद, उसे गुयाना भेज दिया गया और वहां से ब्राजील और पनामा के जंगलों में ले जाकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब पैसे की मांग की गई, तो तरणदीप ने बताया कि उसने पहले ही सभी पैसे दिए हैं, इसके बावजूद उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। बाद में एजेंटों ने उसे भारत वापस भेजने की व्यवस्था की।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराओं और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें