कांग्रेस नेता के सहयोगी सुनील मडिया सील तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार

कांग्रेस नेता के सहयोगी सुनील मडिया सील तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार

सुनील मडिया। - Dainik Bhaskar

लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के सहयोगी सुनील मडिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर निगम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि सुनील मडिया ने माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में सील किए गए अपने दफ्तर की सील तोड़ दी। यह शहर में सील तोड़ने का पहला मामला माना जा रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दफ्तर एक रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल उपयोग के लिए बनाया गया था। इसी कारण 29 अप्रैल को जोन-डी बिल्डिंग ब्रांच ने इसे सील किया था। निगम का कहना है कि कुछ समय पहले इस सील को तोड़ दिया गया, जिसके बाद लिखित शिकायत पुलिस को भेजी गई और कार्रवाई हुई।

सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम के पास सील तोड़ने की दर्जनों शिकायतें पहले से पड़ी हैं, जिन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में इस गिरफ्तारी को राजनीतिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने सुनील मडिया को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें