कुत्ते के काटने पर तुरंत करें ये काम, नहीं लेने पड़ेंगे 14 इंजेक्शन; एक्सपर्ट से जानें

जमशेदपुर. कुत्ते और मनुष्य की जोड़ी तो हम कई साल से सुनते आ रहे हैं. कुत्ते एक विशेष प्रकार के जानवर हैं, जो मनुष्य के साथ हजारों वर्षों से रह रहे हैं. ये वफादार और साथीपूर्ण जानवर होते हैं, जिन्होंने मानव समाज में अपनी विशेष स्थिति बनाई है, लेकिन कई बार हम सुनते हैं कि कुत्ते ने किसी को काट लिया है. ऐसे में क्या करना चाइए. आइए सुनिए पशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक कुमार महतो से जानते हैं.

फौरन करें यह काम…
कुत्ते अक्सर अपनी खुशी या डर के कारण काट सकते हैं. कई बार, वे अपनी इंस्टिंक्टिव रिएक्शन के कारण काटते हैं, जैसे कि जब उन्हें परेशानी महसूस होती है या जब वे अपनी जगह की रक्षा करने चाहते हैं. यदि कुत्ते ने किसी को काट लिया है तो सबसे पहले चालू नल के पानी से उस जगह को अच्छे से धोएं और साबुन लगा के भी धोए. उसके बाद उस जगह में बर्फ लगा लें और अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट कर प्रॉपर इलाज करवा लें. पहले हम सुनते थे कि कुत्ता काटने से 14 इंजेक्शन लेने पड़ते थे लेकिन अब 3 या 5 इंजेक्शन में ही इलाज हो जाता है.

इस बात का रखें ध्यान
आप इस बात का ध्यान रखें कि पालतू कुत्ता काटने से घबराने की जरूरत नहीं होती है. क्योंकि वो अपने मालिक की देख रेख में रहते हैं और प्रॉपर वैक्सीनेशन लेकर रखते हैं. लेकिन बाहरी कुत्ते के काटने से एहतियात बरतने की जरूरत है और अपने बच्चों को भी समझाएं की कुत्तों को तंग या परेशान न करें.

.

FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 12:47 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें