खतरनाक बीमारी का शिकार हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, कैंसिल किया टूर, फैंस की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉपस्टार पति निक जोनास आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों निक जोनास अपने कॉन्सर्ट के चलते खबरों में छाए हुए हैं. हाल ही में सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद से दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है. दरअसल, निक जोनास और उनके भाइयों ने मेक्सिको में आयोजित होने वाले शोज को पोस्टपोन कर दिया है और इसके पीछे की वजह सिंगर की खतरनाक बीमारी है.

पॉपस्टार निक जोनास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और इस वजह से उन्हें अपना कॉन्सर्ट टूर पोस्टपोन करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में निक कहते हैं, ‘हेलो गाइस में निक हूं. आज मेरे पास एक ऐसी खबर हैं जो बिलकुल भी मजेदार नहीं है, लेकिन आपको बताने बहुत जरूरी है’.

FIRST PUBLISHED : May 4, 2024, 17:57 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें