गर्मियों के मौसम में अपने सफेद कपड़ों की चमक रखनी है बरकरार, तो इस तरीके से रखें ख्याल

White Clothes Cleaning: गर्मी के मौसम में अक्सर लोग सफेद या लाइट कलर के कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं. लेकिन लाइट या सफेद रंग के कपड़े जितने अच्छे लगते हैं, उनकी देखभाल करना उतना ही मुश्किल है. क्योंकि इन पर एक भी दाग लग जाये, तो सारा मामला खराब ही समझिये. लेकिन कलर के साथ सबसे बड़ी परेशानी यह भी है कि ये बहुत जल्दी गंदे भी नजर आने लगते हैं. लेकिन इसकी वजह हमेशा दाग-धब्बे ही नहीं होते बल्कि गलत तरीके से धोने के कारण भी इसकी चमक समय के साथ फीकी पड़ने लगती है.

इसलिए आज हम आपके लिए ऐसा तरीका लेकर आये हैं, जिससे सफेद कपड़ों को सालों साल तक नए जैसा चमकता हुआ बरकरार रखा जा सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, और न ही ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत है. यहां तक कि कपड़ों को धोने की आपकी मेहनत भी आधी हो जाएगी. अगर आपको इस बात पर यकी नहीं है, तो एक बार खुद ही इसे ट्राई करके देख लीजिए-

डिटर्जेंट के साथ मिलाएं ये चीज

अपने सफेद कपड़ों की चमक को बनाएं रखने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, इसके लिये आपको केवल कपड़ों को डिटर्जेंट में धोते समय अपनी किचन में रखा हुआ, बेकिंग सोडा लें, और उसे अच्छी तरह से पानी में मिलाएं. हालांकि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ज्यादातर किचिन के अंदर कुकिंग के लिए ही होता है लेकिन इसके अंदर काफी मात्रा में क्लीनिंग एजेंट भी मौजूद होते हैं. जो सफेद कपड़ो के अंदर तक जाकर उसकी अच्छे से सफाई करता है. जिससे कपड़ा एकदम नये जैसा दिखता है, और उसका रंग भी डाउन नहीं होता है. ये सफेद कपड़ों को साफ करने का एक बेहतरीन विकल्प है. जिससे आपके सफेद कपड़े भी चमकते हुये ही दिखेंगे. तो जरूर ट्राई करें इसे.

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें