गुरदासपुर में बीएसएफ जवान घायल, कंटीली तारों के पास हुए ब्लास्ट की जांच जारी

गुरदासपुर में बीएसएफ जवान घायल, कंटीली तारों के पास हुए ब्लास्ट की जांच जारी

गुरदासपुर के बीएसएफ पोस्ट के पास ये ब्लास्ट हुआ है। (प्रतीकात्मक फोटो) - Dainik Bhaskar

पंजाब के गुरदासपुर जिले में बीओपी चौतरा बॉर्डर के पास कंटीली तारों के पास एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें बीएसएफ का जवान जख्मी हो गया है। यह घटना मंगलवार रात हुई, जब बीएसएफ का जवान चौतरा बीओपी के पास ड्यूटी पर तैनात था। ब्लास्ट के कारण जवान का पैर जख्मी हो गया। इस घटना से बीएसएफ सेक्टर में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया।

घटना के तुरंत बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और गहन जांच शुरू कर दी। घायल जवान को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दोनों टीमें जांच कर रही हैं, ताकि यह पता चल सके कि विस्फोट किस वजह से हुआ और इसका स्रोत क्या था। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि ब्लास्ट किस प्रकार का था और कैसे हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें