गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

गुरुग्राम के सेक्टर 57 में रविवार तड़के एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग हुई। ये घटना उस फ्लोर को निशाना बनाकर की गई, जिसे एल्विश ने तीन साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर घर का लाइव वीडियो जारी करते समय स्टूडियो के लिए चुना था।
घटना की खास बातें
-
फायरिंग के समय एल्विश घर पर नहीं थे, लेकिन गोलियां खिड़कियों, दरवाजों और छत की सीलिंग तक लगीं।
-
इस फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली।
-
गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में एल्विश के सट्टेबाजी एप को प्रमोट करने को फायरिंग की वजह बताया और कहा कि इससे कई घर बर्बाद हो गए।










