चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया थाना के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद

चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया थाना में तैनात तीन पुलिसकर्मियों — हेड कांस्टेबल सुरेश, हेड कांस्टेबल मुखराम और सीनियर कांस्टेबल प्रदीप कुमार — को पैसों के लेन-देन से जुड़े विवाद के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के आदेश पर की गई।
आपसी झगड़े की वीडियो पहुंची अफसरों तक
सूत्रों के अनुसार, सुरेश और मुखराम के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों आपस में इसी विषय पर थाने में बहस कर रहे थे, उस वक्त प्रदीप कुमार भी मौके पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि थाने के ही किसी अन्य कर्मी ने उनका वीडियो बना लिया, जिसमें यह सब कैद हो गया। वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद तत्काल एक्शन लिया गया।
प्रदीप कुमार पर भी आरोप
प्रदीप कुमार पर भी पैसों के लेन-देन से जुड़ा संदिग्ध भूमिका निभाने का आरोप है। हालांकि वह सीधे झगड़े में शामिल नहीं था, लेकिन उसकी भूमिका पर संदेह जताया जा रहा है।
मामले की जांच के आदेश
एसएसपी कंवरदीप कौर ने आंतरिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि:
-
पैसे कहां से आ रहे थे?
-
कौन ये पैसे देता था?
-
लेन-देन का असली मकसद क्या था?










