चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, काउंटर और एयरपोर्ट क्षमता में बढ़ोतरी

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, काउंटर और एयरपोर्ट क्षमता में बढ़ोतरी

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़: शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्रियों को इमिग्रेशन और चेकिंग के दौरान लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने अपनी सुविधाओं को और बेहतर करते हुए इमिग्रेशन और चेकिंग काउंटरों की संख्या में इजाफा किया है।

एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में अब इमिग्रेशन काउंटर बढ़ाकर 6 से 10 कर दिए गए हैं, जबकि चेकिंग काउंटरों की संख्या 48 से बढ़ाकर 60 कर दी गई है। इससे यात्रियों को तेज़ और सहज सेवा मिलेगी और बोर्डिंग प्रक्रिया में तेजी आएगी।

इसके अलावा, एयरपोर्ट की एप्रेन (जहाज पार्किंग) क्षमता भी बढ़ाई गई है। पहले रात में यहां 8 जहाज ही खड़े हो सकते थे, जिसे 2022 में 10 किया गया था। अब यह संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है, जिससे अधिक विमानों को रात्रि में पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।

साथ ही, एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा ऐप भी पूरी तरह लागू हो चुका है। इस ऐप के जरिए यात्री बिना लाइन में लगे, चेहरे की पहचान (बायोमैट्रिक) के माध्यम से चेक-इन और बोर्डिंग पास प्राप्त कर सकते हैं। रोजाना यहां से करीब 6 से 7 हजार यात्री यात्रा करते हैं, जिनमें से लगभग 2 हजार ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पहचान पत्र दिखाने की जरूरत खत्म हो जाएगी और प्रक्रिया और भी तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और चंडीगढ़ एयरपोर्ट को और अधिक आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें