चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक में विपक्ष का हंगामा, कम्युनिटी सेंटर के रेट तय, ट्यूबल ऑपरेटरों की भर्ती और सफाई व्यवस्था पर गरमाया मुद्दा

चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक में विपक्ष का हंगामा, कम्युनिटी सेंटर के रेट तय, ट्यूबल ऑपरेटरों की भर्ती और सफाई व्यवस्था पर गरमाया मुद्दा

चंडीगढ़ निगम हाउस की बैठक की तस्वीरें.. - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़, 29 जुलाई 2025: चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस बैठक की शुरुआत होते ही विपक्षी पार्षदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें कम्युनिटी सेंटर के किराये, ट्यूबल ऑपरेटरों की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप और सफाई व्यवस्था जैसे नागरिक विषय शामिल रहे।

कम्युनिटी सेंटर के रेट तय, राशन कार्ड धारकों को मिली राहत

लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार कम्युनिटी सेंटर के रेट को लेकर आम सहमति बन गई। अब शहर के कम्युनिटी सेंटर को तीन कैटेगरी — A, B और C — में बांट दिया गया है। इसके तहत:

  • A कैटेगरी सेंटर का किराया ₹3000

  • B कैटेगरी का ₹2000

  • C कैटेगरी का ₹1000 होगा।

विशेष राहत के तौर पर जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, उन्हें यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी।
सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी ने कहा कि वह लंबे समय से इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ रहे थे क्योंकि किराया बढ़ने का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।

ट्यूबल ऑपरेटरों की भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप

बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद दमनप्रीत सिंह ने ट्यूबल ऑपरेटरों की भर्ती में बड़े पैमाने पर घोटाले के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ अनियमितताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मिलीभगत और भ्रष्टाचार की गहराई से जांच जरूरी है। उन्होंने मांग की कि इस भर्ती प्रक्रिया की जांच की जाए ताकि असल जिम्मेदारों को सामने लाया जा सके।

गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट और आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा उठा

AAP की ही पार्षद सुमन शर्मा ने शहर में कचरा प्रबंधन की बदहाल स्थिति और गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ वादे करती है, काम नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, और भाजपा शासित प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

मेयर हरप्रीत कौर बबला का पलटवार

विपक्षी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि विपक्ष को यह बात हजम नहीं हो रही कि चंडीगढ़ देशभर में सफाई व्यवस्था में दूसरे स्थान पर कैसे आ गया। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग बिना किसी सिफारिश के, शहर के मेहनती कर्मचारियों की बदौलत मिली है।

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे हर विकास योजना में अड़ंगा डालते हैं और जनहित के बजाय राजनीतिक स्वार्थ साधते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें