चंडीगढ़: बीच सड़क डांस वीडियो अपलोड करने पर पुलिस कॉन्स्टेबल अजय कुंडू को सस्पेंड किया गया
चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित गुरुद्वारा चौक पर बीच सड़क डांस करके रील बनाने वाली महिला के पुलिस कॉन्स्टेबल पति अजय कुंडू को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में यह सामने आया कि महिला का डांस वीडियो उसके पति के सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस कॉन्स्टेबल अजय कुंडू की लापरवाही के चलते उसे सस्पेंड किया गया। यह मामला तब सामने आया जब चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक लाइट पर हरियाणवी गाने पर नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा। इस वीडियो में महिला ज्योति और उसकी भाभी पूजा ट्रैफिक लाइट पर डांस करती दिख रही थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने यह रील मंदिर से लौटते वक्त बनाई थी और यह डांस ट्रैफिक के रुके हुए होने पर किया था, जिससे ट्रैफिक में कोई रुकावट नहीं आई। फिर भी इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है और कॉन्स्टेबल अजय कुंडू के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए हैं।