चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का जोरदार भाषण, पाक पर कड़ी नसीहत

चंडीगढ़, 15 अगस्त: आज चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि देश की सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले का सफलतापूर्वक जवाब दिया, फिर भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा और उसके नेता लगातार गीदड़ धमकियां दे रहे हैं।
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा,
“पाकिस्तान अभी भी नहीं सुधरा है, बावजूद इसके कि हमारी सेना ने उसे धूल चटा दी है। इसके बावजूद वह कायराना धमकियां दे रहा है।”










